Site iconSite icon AR Live News

लोह अयस्क के 1895 टन का अवैध भंडार जब्त : दो एफआईआर दर्ज: खान विभाग की कारवाई

Illegal iron ore stockpiles of 1,895 tons seized, two FIRs registered rajasthanIllegal iron ore stockpiles of 1,895 tons seized, two FIRs registered rajasthan

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेसेनरी स्टोन व रेड ऑकर के नाम पर लोह अयस्क के अवैध खनन गतिविधियों पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर खान विभाग द्वारा कोटपूतली, चिमनपुरा, बहरोड़ व आसपास के क्षेत्र में 5 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रूपए के 1895 टन खनिज लोह अयस्क आयरन ओरे के अवैध भण्डार को जब्त किया है। विभाग ने पुलिस में दो मामले भी दर्ज करवाए है। Illegal iron ore stockpiles of 1895 tons seized

खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि पिछले दिनों जयपुर के भांकरोटा में एक कार्रवाई के दौरान खनिज लोह अयस्क की अवैध गतिविधि मिलने पर इसको लेकर अभियान चलाया गया। विभाग द्वारा संभावित क्षेत्रों में कार्रवाई जारी होने के साथ ही अब तक करीब एक करोड़ रूपए के लोह अयस्क के अवैध भण्डार की जब्ती की कार्रवाई कर दो एफआईआर दर्ज कराई गई है। Illegal iron ore stockpiles of 1895 tons seized

अधीक्षण खनि अभियंता एनएस शक्तावत ने बताया कि तीन दिन से जारी औचक निरीक्षण के दौरान 5 स्थानों पर अब तक 1895 टन लोह अयस्क का रॉ खनिज और फिनिश खनिज जब्त करते हुए बहरोड़ थाने और सरुण्ड थाने में दो अलग अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है। सितंबर के पहले सप्ताह में जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में जयपुर माइनिंग इंजीनियर श्याम कापड़ी के निर्देशन में टीम द्वारा अवैध लोह अयस्क पकड़ा था। इसके बाद विभाग द्वारा गोपनीय तरीके से सूचनाएं एकत्रित कर तीन दिन से क्षेत्र में कार्रवाई जारी है।

शक्तावत ने बताया कि पहली कारवाई बहरोड़ के रीको एरिया में गिरिश मिनरल्स एण्ड ग्राइण्डिंग कंपनी में की गई। यहां पर क्रसर से लोह अयस्क को फिनिश करना पाया गया है। कंपनी परिसर में 90 टन रॉ लोह अयस्क और 160 टन फिनिश लोह अयस्क का अवैध भण्डारण पाया गया। कंपनी के रेकार्ड में मेसेनरी स्टोन और रेड ऑकर दिखाया गया और मौके पर इनके स्थान पर लोह अयस्क की ढ़ेरियां पाई गई।

क्रसर कंपनी के मालिक मौके पर उपलब्ध नहीं मिले पर मौके पर उपलब्ध कंपनी के कार्मिक द्वारा भण्डारित लोह अयस्क के संबंध में संतोष जनक उत्तर नहीं दिया जा सका। विभाग द्वारा बहरोड़ थाने में एमएमडीआर एक्ट की धारा 4 व 21 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गईं।

एनएस शक्तावत ने बताया विभागीय टीम द्वारा कोटपूतली के ही नारेडा और चिमनपुरा व आसपास के क्षेत्र में 5 स्थानों पर लोह अयस्क के भण्डार को जब्त करते हुए संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। नारेड़ा में जगदंबा धर्म कांटे के पास बांके बिहारी माइन एण्ड मिनरल्स में 295 टन फिनिश लोह अयस्क का अवैध भण्डारित ढे़र जब्त कर सरुण्ड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसी तरह से नीम का थाना के पास 450 टन फिनिश लोह अयस्क और अन्य 150 टन लोह अयस्क की ढ़ेरी जब्त की गई है। चिमनपुरा में 800 टन अवैध भण्डारित लोह अयस्क जब्त किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version