Site iconSite icon AR Live News

निधि आपके निकट शिविर 29 सितंबर को कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र में लगेगा

Nidhi Aapke Nikat camp udaipur epfoNidhi Aapke Nikat camp udaipur epfo

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के मुख्य कार्यालय के निर्देश पर 29 सितंबर को उदयपुर में रीको औद्योगिक क्षेत्र कलड़वास में निधि आपके निकट शिविर लगेगा। इसमें जिसमें श्रमिकों, कामगारों, पेंशनरों व नियोजकों को भविष्य निधि अधिनियम एवं पेंशन प्रावधानों में हुए बदलावों की जानकारी दी जाएगी। Nidhi Aapke Nikat camp udaipur

उदयपुर के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम प्रशांत कुमार सिन्हा ने बताया कि 29 सितंबर को मेसर्स पायरोटेक वर्कस्पेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, रोड नम्बर 18, भामाशाह औद्योगिक क्षेत्र, प्लॉट नं. बी-438, रीको औद्योगिक क्षेत्र कलड़वास, उदयपुर में शिविर लगेगा। इसमें भविष्य निधि विभाग से लेखाधिकारी जिला नोडल अधिकारी संजय दुग्गड़ और धीरज सिंह जनसुनवाई करेंगे। Nidhi Aapke Nikat camp udaipur

शिविर के दौरान पेंशनर्स के जीवन प्रमाण पत्र को अपडेट करने, भविष्य निधि अंशदाताओं, सदस्यों के भविष्य निधि एवं यूएएन से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा और केंद्र सरकार की कर्मचारी भविष्य निधि से जुडी योजना की जानकारी भी दी जाएगी। शिविर में आंचलिक पर्यवेक्षक क्षेत्रीय आयुक्त-।। (क्षेत्रीय कार्यालय, जोधपुर) सुरेंद्र मीणा भी मौजूद रहेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version