Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्ड को सरकारी मंजूरी, जानिए.. अपना वार्ड

udaipur nagar nigam 80 ward list udaipur nagar nigam ward Gazette Notification 2025 published by rajasthan governmentudaipur nagar nigam 80 ward list udaipur nagar nigam ward Gazette Notification 2025 published by rajasthan government

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर नगर निगम के 80 वार्ड के प्रस्ताव को राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसका राज्य सरकार ने गजट में प्रकाशन भी करवा दिया है। ऐसे में अब आगामी नगर निगम चुनाव 80 वार्ड के हिसाब से ही होंगे यह भी तय हो गया है। udaipur nagar nigam 80 ward list : udaipur nagar nigam ward Gazette Notification 2025 published by rajasthan government

पिछले दिनों शहर के आसपास के गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल करते हुए 70 वार्ड से बढ़ाकर 80 वार्ड बनाए गए और जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा था। उस दौरान हालांकि कुछ गांवों के लोगों ने विरोध भी दर्ज करवाया, लेकिन प्रशासन स्तर पर ही आपत्तियों का निस्तारण कर फाइनल प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था। उसको मंजूरी देते हुए राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान राजपत्र विशेषांक (गजट) में प्रकाशन करवा दिया है। सभी 80 वार्ड की डिटेल जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें या डाउनलोड करें :-

नगर निगम के 80 वार्ड के प्रस्ताव को राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अब आगामी निगम चुनाव से पहले इन 80 वार्डां के चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण तय करने जिला मुख्यालय पर लॉटरी निकाली जाएगी। उसमें यह तय होगा कि कौन से वार्ड से किस जाती का व्यक्ति पार्षद का चुनाव लड़ सकेगा। प्रदेश भर के नगर निगम के मेयर पद  आरक्षण तय करने की लॉटरी जयपुर में निकाली जाएगी। 

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version