Site iconSite icon AR Live News

गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया

World Pharmacist Day celebration at Geetanjali Institute of PharmacyWorld Pharmacist Day celebration at Geetanjali Institute of Pharmacy

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, गीतांजलि यूनिवर्सिटी में 25 सितम्बर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत एक जागरूकता रैली से हुई। रैली के समापन पर विद्यार्थियों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया और दवाओं के सुरक्षित उपयोग और फार्मासिस्ट की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। World Pharmacist Day celebration at Geetanjali Institute of Pharmacy

कार्यक्रम में गीतांजलि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ राकेश व्यास, फार्मा कंपनी के प्रबंध निदेशक अनिल के व्यास और गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ एमएस राठौड़ सहित अन्य डॉक्टर और स्टूडेंट मौजूद रहे।

Exit mobile version