Site iconSite icon AR Live News

600 बच्चों को स्टेशनरी वितरित कीः राजस्थान समाज सेवा संस्थान का सेवा मन से अभियान

rajasthan samaj seva sansthan udaipur stationary distribution Government Primary School Mormangra Jhadolrajasthan samaj seva sansthan udaipur stationary distribution Government Primary School Mormangra Jhadol

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के सेवा अभियान के तहत इस बार उदयपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के 600 बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। इस साल यह अभियान चार चरणों में चला। rajasthan samaj seva sansthan udaipur stationary distribution

संस्थान के संरक्षक दिनेश कोठारी ने बताया कि चार चरणों में बड़गांव, झाड़ोल, गोगुंदा और गिर्वा ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। इन स्कूलों में बच्चों के पास स्टेशनरी नहीं होने की जानकारी मिलने पर संस्थान ने सेवा मन से अभियान के तहत स्टेशनरी की व्यवस्था की। rajasthan samaj seva sansthan udaipur stationary distribution

स्कूल स्टाफ ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की

स्टेशनरी वितरण के दौरान सभी स्कूलों में स्कूल स्टाफ ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की और विश्वास दिलाया कि भविष्य मेंं भी स्कूली बच्चों को जरूरत अनुसार संस्थान का सहयोग मिलता रहेगा। राजस्थान समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्थान के इस सेवा कार्य में रामगिरी निवासी संदीप कुशवाह, बड़गांव पंचायत के निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक संजय शर्मा, बड़गांव निवासी आनंद त्रिवेदी, बड़गांव निवासी रमेश पालीवाल की स्मृति में उनके बेटे अंशुल पालीवाल व भूमित्र पालीवाल तथा शहर के पोलो ग्राउंड निवासी रूद्राक्ष जैन की स्मृति में उनके पिता गजेंद्र जैन (पूर्व पार्षद) का भी सहयोग रहा।

अभियान के दौरान झाड़ोल पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोरमंगरा, गोगुंदा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टीटोड़िया, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विजय बावड़ी, राजकीय उच्च प्राथमिक वि़द्यालय राणा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय टीटोड़िया, गिर्वा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरबड़िया, बड़गांव क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडाल (कठार), राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़गांव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पालड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय फेरनियों का गुड़ा द्धितीय-भील बस्ती के स्कूली बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई।

संस्थान कोषाध्यक्ष रीना जैन ने बताया कि इस बार भी सर्दियों के सीजन में उदयपुर जिले में सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं तक के छोटे बच्चों को स्वेटर वितरित किए जाएंगे। संस्थान ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए है। कोई भी समाजसेवी राजस्थान समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष से संपर्क कर जरूरतमंद बच्चों के लिए स्वेटर वितरण अभियान में सहयोगी बन सकता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version