Site iconSite icon AR Live News

“तू मेरी पूरी कहानी” मूवी का प्रीमियर लॉन्च : न्यू कमर्स के साथ बनी मूवी

Tu Meri Poori Kahani movie premiere launch in udaipurTu Meri Poori Kahani movie premiere launch in udaipur

फिल्म निर्माता उदयपुर के डॉ. अजय मुर्डिया की दूसरी मूवी : महेश भट्ट, अनु मलिक सहित कई सेलिब्रिटीज हुई शामिल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के आईवीएफ विशेषज्ञ और फिल्म निर्माता डॉ. अजय मुर्डिया की नई मूवी “तू मेरी पूरी कहानी” का सोमवार को उदयपुर में प्रीमियर लॉन्च हुआ। सुहृता दास निर्देशित फिल्म के प्रीमियर लॉन्च में फिल्म राइटर महेश भट्ट, सिंगर अनु मलिक, श्वेता बोथरा सहित फिल्म की पूरी स्टारकास्ट उपस्थित रही। इस मूवी की कहानी एक्ट्रस गरिमा अग्रवाल और एक्टर हिरण्य ओझा की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द चलती है। यह डॉ. अजय मुर्डिया की दूसरी मूवी है। डॉ. अजय मुर्डिया व विक्रम भट्ट की प्रस्तुति में बनी यह फिल्म 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। Tu Meri Poori Kahani movie premiere launch in udaipur

इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर महेश भट्ट ने कहा कि हम इनकी तलाश में निकलते हैं, कोई ऐसी भूख मिल जाए, कोई ऐसी प्यास मिल जाए, ऐसे लोग जो चुनौतियों के बीच भी जुनून और प्यास दोनों को संजोए रखते हैं। उन्होंने अनु मलिक और सुहृता दास की मेहनत और ईमानदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैंने कई दशकों तक सिनेमा को जिया है। जब डॉ. अजय मुर्डिया जैसे निर्माता समाज को सकारात्मक राह दिखाने का जज़्बा लेकर आते हैं तो सिनेमा का उद्देश्य और भी सफल हो जाता है।

डॉ. अजय मुर्डिया ने बताया कि उनकी आगामी फिल्मों की सूची भी बेहद रोचक है। इसमें तेरा यार हूं मैं, तैराकी, कंबोजा, वीराट, रण और जापान आदि शामिल है।

यह प्रीमियर इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि फि़ल्म के क्रिएटर महेश भट्ट और संगीतकार अनु मलिक लंबे समय बाद साथ आए हैं। इस म्यूजक़िल डुओ की कमबैक ने दर्शकों और संगीतप्रेमियों को एक पुरानी याद दिला दी।

इस नई फिल्म की कहानी एक लड़की की है, जो एक्ट्रेस बनना चाहती है और इसमें उसका परिवार साथ नहीं देता। फिर वो एक लडक़े से मिलती है, जो सिंगर है। दोनों को प्यार होता है लेकिन आगे चलकर लड़की को अपने सपने और प्यार में किसी एक चुनना होता है। फिल्म का संगीत अनु मलिक ने दिया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version