Site iconSite icon AR Live News

वेदांता हिन्दुस्तान जिंक सिटी हाफ मैराथन: 21 सितंबर को 21 किमी की दौड़

vedanta hindustan zinc city half marathon on sunday 21st september 2025vedanta hindustan zinc city half marathon on sunday 21st september 2025

देश के 27 राज्यों एवं विदेश से 7 हजार से अधिक प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वेदांता हिन्दुस्तान जिंक सिटी हाफ मैराथन का दूसरा एडिशन रविवार को आयोजित होगा। मैराथन की शुरूआत उदयपुर फील्ड क्लब से होगी। मैराथन में देश-विदेश से आए करीब 7 हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतिभागियों की यह संख्या गत वर्ष हुई मैराथन से कहीं ज्यादा है।

वेदांता हिन्दुस्तान जिंक सिटी हाफ मैराथन अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की पहल नंद घर द्वारा चलाए जा रहे रन फॉर जीरो हंगर अभियान के लिए प्रेरित करेगा। जिसका उद्देश्य भारत में कुपोषण को खत्म करना है। vedanta hindustan zinc city half marathon on sunday 21st september 2025

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी एवं रेस वीथ चैंपियंस की अलग-अलग श्रेणियां होंगी। फिनिशर्स को हिन्दुस्तान जिंक द्वारा उत्पादित जिंक से बने विशिष्ट मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इस मैराथन में प्रोफेशनल एथलीट, सीनियर सिटिजन, दिव्यांग और बच्चे शामिल होंगे।

मैराथन विजेताओं को करीब 3 लाख रूपए से अधिक के पुरस्कार पूल से पुरस्कृत किया जाएगा। वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन, एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन और डिस्टेंस रेस का आधिकारिक सदस्य है, जिसे एआईएमएस प्रमाणन प्राप्त है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version