Site iconSite icon AR Live News

यूडीए की कमाई जरूरी या नीमच माता मंदिर की पवित्रता

Protest against cafe near Neemuch Mata Temple udaipurProtest against cafe near Neemuch Mata Temple udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आस्था के बड़े केंद्र नीमच माता मंदिर के पास पहाड़ी पर मंदिर परिसर में ही उदयपुर विकास प्राधिकरण के ठेकेदार द्वारा कैफे चलाने पर विरोध शुरू हो गया है। उदयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की सोच पर धर्म प्रेमी सवाल खड़ा कर रहे है कि नीमच माता मंदिर की पवित्रता को बनाए रखना जरूरी है या फिर यूडीए की कमाई जरूरी है। Protest against cafe near Neemuch Mata Temple udaipur

शहर के जागरूक लोगों ने आज जिला कलेक्टर नमित मेहता को लिखित में शिकायत देकर नीमच माता मंदिर पहाड़ी पर कैफे संचालन रोकने की मांग की है। पं.दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष प्रेम ओबरावल ने जिला कलेक्टर को बताया कि यह मामला धार्मिक आंदोलन का रूप ले सकता है, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की प्रबल आशंका है। ऐसी स्थिति में संपूर्ण जिम्मेदारी उदयपुर विकास प्राधिकरण तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। Protest against cafe near Neemuch Mata Temple udaipur

जिला कलेक्टर को बताया गया कि यूडीए के ठेकेदार द्वारा नीमच माता मंदिर पहाड़ी तक रोपवे संचालित किया जा रहा है। अब माताजी के मंदिर के पास कैफे संचालित करने की कवायद की जा रही है जो कि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास है। मंदिर के पास पहाड़ी पर कैफे चलाना धार्मिक स्थल की गरिमा और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कदम है। इसके परिणामस्वरूप मंदिर परिसर की शांति भंग होगी, गंदगी होगी और व्यावसायिक गतिविधियाँ धार्मिक आस्था पर हावी हो जाएँगी। जिला कलेक्टर से भेंट के दौरान पूर्व पार्षद जगत नागदा सहित कई लोग मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version