Site iconSite icon AR Live News

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला का अपहरण: प्रेम विवाह से नाराज पिता और पीहर पक्ष पर अपहरण का संदेह

udaipur woman kidnapping by father due to her love marriage in kheroda udaipurudaipur woman kidnapping by father due to her love marriage in kheroda udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के खेरोदा थाना क्षेत्र के भटेवर में बुधवार सुबह दो कारों से आए करीब 8-10 लोगों ने एक महिला का घर में घुसकर अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं में महिला के पिता और पीहर पक्ष के शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है। महिला के अपहरण का विरोध करने पर अपहरणकर्ताओं ने उसके ससुर के साथ मारपीट की और घर में बंद कर फरार हो गए। महिला के पिता और पीहर पक्ष उसके प्रेम विवाह करने से नाराज चल रहे थे, आशंका जताई जा रही है कि अपहरण भी इसी कारण किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। udaipur woman kidnapping by father due to love marriage in kheroda udaipur युवती के अपहरण की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, वीडियो पर क्लिक कर देखें सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम:-

खेरोदा थानाधिकारी सुरेश विश्नोई ने बताया कि भटेवर निवासी कोमल पत्नी पवन के अपहरण की घटना सामने आयी है। कोमल और अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है। अपहरण करने में उपयोग हुई एक कार बरामद कर ली गयी है, जबकि दूसरी कार का पीछा कर रहे हैं। पुलिस जल्द ही पीड़िता कोमल को रेस्क्यू कर लेगी। महिला के पति ने पुलिस को दी रिपोर्ट में अपहरण में महिला के पिता और पीहर पक्ष पर संदेह जाहिर किया है।

कुछ समय पहले भटेवर के पास गांव की रहने वाली कोमल ने पवन जड़वा से प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद से कोमल पति पवन के साथ भटेवर स्थित ससुराल में रह रही थी। कोमल के पिता इस प्रेम विवाह के कारण उससे नाराज चल रहे थे। बुधवार सुबह 8 से 10 लोग कोमल के ससुराल पहुंचे। घर में उस समय पवन नहीं था, कोमल के ससुर ही घर में मौजूद थे। जबरन घर में घुसकर इन लोगों ने कोमल का अपहरण किया और कोमल के ससुर ने विरोध किया तो उन्हें घर में बंद कर दिया। कोमल ने बचने के लिए काफी विरोध किया, लेकिन आरोपी उसे घसीटते हुए जबरन उठा ले गए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version