उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली हॉस्पिटल के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दिलीप जैन को प्रतिष्ठित सोसाइटी फॉर कार्डियोवास्कुलर एंजियोग्राफी एंड इंटरवेंशन्स अमेरिका की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। Geetanjali Hospital Dr. Dilip Jain received the Fellowship of the Society for Cardiovascular Angiography and Interventions USA
डॉ. जैन को यह सम्मान हृदय रोगों की एंजियोग्राफी एवं इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। जून 2025 में उन्हें आधिकारिक रूप से फेलो ऑफ एससीएआई घोषित किया गया। इस उपलब्धि से यहां की हृदय चिकित्सा सेवाओं को और अधिक पहचान मिलेगी।

