Site iconSite icon AR Live News

पटवारी 5000 रूपए रिश्वत लेता गिरफ्तार

dungarpur rajasthan acb arrests patwari for taking bribedungarpur rajasthan acb arrests patwari for taking bribe

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी डूंगरपुर की टीम ने आज मंगलवार को जिले के गामडा ब्राह्मणिया के पटवारी हेमन्त बुनकर को 5000 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। परिवादी की भूमि का नामांतरण करने की एवज में पटवारी ने 10 हजार रूपए रिश्वत मांगी थी। dungarpur rajasthan acb arrests patwari for taking bribe

एसीबी डीआईजी प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने बताया कि डूंगरपुर के गामडा ब्राह्मणिया पटवार मंडल के पटवारी हेमंत बुनकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी ने एसीबी कार्यालय आकर शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि परिवादी की गांव गामडा ब्रामणिया में पैतृक जमीन है। उक्त जमीन में उसकी बहन का राजस्व रिकोर्ड मे संयुक्त नाम है। परिवादी की बहन का संयुक्त रिकॉर्ड से नाम निकाल कर परिवादी व उसकी मां के नाम नामान्तरण करवाने की एवज पटवारी हेमंत बुनकर 10 हजार रूपए रिश्वत मांग रहा है।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया, जिसमें पटवारी हेमंत बुनकर द्वारा 10 हजार रूपए रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर आज एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए पटवारी हेमन्त बुनकर को परिवादी से 5 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version