Site iconSite icon AR Live News

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर को: उदयपुर में 53 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

rajasthan Constable recruitment exam 2025 on 13th and 14th September for 10 thousand postsrajasthan Constable recruitment exam 2025 on 13th and 14th September for 10 thousand posts

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में 13 और 14 सितंबर को राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 होगी। राजस्थान पुलिस ने नकल रोकने सहित परीक्षा को सफलतापूर्वक कराने के सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। 10 हजार पदों के लिए होने वाली इस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में युवा परीक्षार्थी भाग लेंगे।

उदयपुर एडिशनल एसपी सिटी उमेश ओझा ने बताया कि उदयपुर में 53 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने आएंगे। 13 सितंबर को होने वाली परीक्षा में 13 हजार परीक्षार्थी, वहीं 14 सितंबर को दो पारियों में 20-20 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए उदयपुर में 100 सेंटर बनाए गए हैं। 13 सितंबर को 38 और 14 सितंबर को 62 सेंटर्स पर दो पारियों में परीक्षा होगी। ऐसे में उदयपुर शहर में दो दिन भीड़ रहने की संभावना संभवना है। rajasthan Constable recruitment exam 2025 on 13th and 14th September for 10 thousand posts, 100 exam centers in Udaipur

एडि.एसपी सिटी उमेश ओझा ने बताया कि सभी सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, हर सेंटर पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। सेंटर पर स्क्रीनिंग और चेकिंग होगी।

नकल गिरोह पर लगाम के लिए भी राजस्थान पुलिस की एसओजी और जिला पुलिस पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन निगरानी रखे हुए है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अभ्यर्थी को लेकर अलर्ट है। प्रवेश पत्र में बताए प्रोटोकॉल के अनुसार आए अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों की मदद के लिए उदयपुर में उदियापोल, सिटी रेलवे स्टेशन से लेकर अन्य स्थानों पर अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो सेंटर की लोकेशन के बारे में परीक्षार्थी को गाइड कर सकेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version