17.5 करोड़ रूपए के बैंक लोन की धोखाधड़ी और गबन का मामला
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जयपुर की टीम ने मेसर्स रोमेश पावर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
(आरपीपीपीएल) पर छापेमारी की है। ईडी की टीमों ने आरपीपीपीएल और उसके निदेशकों के जयपुर स्थित 7 आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में सर्च ऑपरेशन चलाया और संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। ईडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सर्च ऑपरेशन धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत 17.5 करोड़ रूपए के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में की गई है। ED raid in jaipur on Romesh Power Products Pvt. Ltd, search operations in bank loan fraud case
ईडी ने सीबीआई जयपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर मेसर्स रोमेश पावर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (आरपीपीपीएल) और उसके निदेशकों एवं अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू की थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि मेसर्स आरपीपीपीएल ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 17.5 करोड़ रुपये का बैंक लोन लिया था, हालांकि यह एनपीए हो गया था और आरपीपीपीएल कंपनी ने अपने निदेशकों के माध्यम से बैंक के बकाया राशि का गबन कर निजी और संबंधितों के लाभ के लिए डायवर्ट किया गया था।
स्टॉक/बिक्री के बढ़े हुए आंकड़े और सीए से झूठे प्रमाणपत्र प्राप्त कर की धोखाधड़ी
ईडी की जांच और तलाशी अभियान से पता चला किबिजली के केबल निर्माण और बिक्री करने वाली आरपीपीपीएल कंपनी ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से धोखाधड़ी से बढ़ी हुई ऋण सुविधा प्राप्त की थीं। उसने स्टॉक/बिक्री के बढ़े हुए आंकड़े और बोनस शेयर जारी करने के संबंध में चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा प्रमाणित झूठे प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे। निदेशकों ने एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत अनाधिकृत खातों, गिरवी रखे गए स्टॉक को समाप्त करने और तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के माध्यम से धन का हेर-फेर किया है।
तलाशी अभियान के दौरान लगभग 10 लाख रुपये नकद और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज़ जब्त किए गए हैं। इसके अलावा करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य की विभिन्न संपत्तियों और एफडी में निवेश के माध्यम से अपराध की आय के हेर-फेर से संबंधित दस्तावेज़ भी बरामद किए गए। कुछ बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

