Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली पुलिस ने पांच संदिग्ध आतंकी पकड़े: IED बनाने का सामान भी बरामद किया

Delhi Police arrested five suspected terrorists, recovered IED materialDelhi Police arrested five suspected terrorists, recovered IED material

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। इन संदिग्धों के आतंकी संगठन ISIS से जुड़े होने के पुख्ता साक्ष्य और जानकारी मिली है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से आईईडी (IED) बनाने वाला सामान भी बरामद किया है। Delhi Police arrest five suspected terrorists, recovered IED material

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, इनमें झारखंड से दो संदिग्ध, दिल्ली, तेलंगाना और मध्यप्रदेश से एक-एक संदिग्ध पकड़ा गया है। इन संदिग्ध आतंकियों के कब्जे से सल्फर पाउडर, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, बॉल बियरिंगस और सेफ्टी ग्लास, रेस्पिरेटरी मास्क, सर्किट वायर, मदर बोर्ड, लैपटॉप और हथियार बरामद किए हैं। ये सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया था। पुलिस ने आईएसआईएस से जुड़े आतंकी आफताब को दिल्ली से और दानिश उर्फ अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया था। इससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने देश के अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर 6 और संदिग्धों को पकड़ा थी। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर पांच और आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को इन आरोपियों के कब्जे से आईईडी में इस्तेमाल होने वाले कुछ अहम पार्ट्स भी मिले हैं।

आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली, झारखंड, बिहार सहित कई राज्यों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं, सभी संदिग्धों के डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। इस पूरे नेटवर्क के खात्मे के लिए अभियान स्तर पर पुलिस ऑपरेशन जारी है और खूफिया एजेंसियां अलर्ट हो गयी हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version