Site iconSite icon AR Live News

उदयपुरः 15 अक्टूबर तक टूटी सड़कें ठीक करेः कलेक्टर ने अधिकारियों को दी टाइम लाइन

Udaipur collector order to Repair damaged roads by 15 October before deepawaliUdaipur collector order to Repair damaged roads by 15 October before deepawali

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिला प्रशासन और जप्रतिनिधियों की बुधवार को समन्वय बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर नमित मेहता ने अति बारिश से टूटीं शहर की सड़कों की मरम्मत करने के लिए यूडीए, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए, साथ ही समय सीमा तय करते हुए कहा कि टूटी सड़कें 15 अक्टूबर तक ठीक करवा दें। Udaipur collector order to Repair damaged roads by October 15

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अतिवृष्टी से क्षतिग्रस्त सड़कें, जल भराव, अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, अघोषित विद्युत कटौती, सार्वजनिक सुविधाओं के विकास सहित आमजन से जुड़ी अन्य समस्याएं खुलकर अधिकारियों के सामने रखी गई। जनप्रतिनिधियों ने शहर में आवारा कुत्तों के हमलों और मवेशियों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर कलक्टर ने नगर निगम आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने साथ ही अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version