अनंता, गीतांजली और आरएनटी मेडिकल कॉलेज की टीमें रही टॉप थ्री विनर्स
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (जीएमसीएच) की ओर से इंटरस्टेट 6वीं अंडरग्रेजुएट क्विज 2025 हुई। “स्वस्थ शुरुआत, स्वस्थ भविष्य” विषय पर हुई क्विज में देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों की 25 टीमों ने हिस्सा लिया। क्विज में खासबात रही कि तीनों विजेता टीमें राजस्थान से ही रहीं। medical college Interstate UG Quiz Competition in geetanjali medical college udaipur
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने बताया कि क्विज में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों की 25 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें शीर्ष स्थान पर अनंता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज राजसमंद, जीएमसीएच उदयपुर और आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर की टीमें रही। क्विज के आयोजक जीएमसीएच के कम्यूनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल दीक्षित ने बताया कि यह क्विज राजस्थान के मेडिकल अंडरग्रेजुएट छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। यह वर्ष 2019 से लगातार छठी बार आयोजित की जा रही है।
विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को नकद पुरस्कार, पुस्तकें और प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम गीतांजली यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ आरके व्यास, जीएमसीएच डीन संगीता गुप्ता, सीईओ ऋषि कपूर, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ मनिंदर कौर सहित विभिन्न मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स, मेडिकल स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

