Site iconSite icon AR Live News

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का पोस्टर और रेस डे जर्सी लॉन्च

Hindustan Zinc Launches 2nd Vedanta Zinc City Half Marathon Poster and Jersey RevealHindustan Zinc Launches 2nd Vedanta Zinc City Half Marathon Poster and Jersey Reveal

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक की ओर से 21 सितंबर को होने वाली 2nd वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का आधिकारिक पोस्टर और जर्सी का रविवार को अनावरण किया गया। रन फॉर जीरो हंगर के उद्देश्य से होने वाली इस मैराथन में देश-विदेश के धावक हिस्सा लेंगे। रन फॉर जीरो हंगर अभियान अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की पहल नंद घर द्वारा चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य भारत में कुपोषण को खत्म करना है। Hindustan Zinc Launches 2nd Vedanta Zinc City Half Marathon Poster and Jersey Reveal

मुख्य वन सरंक्षक उदयपुर सुनील छिद्री, उप वन सरंक्षक मुकेश सैनी, डीटीओ नीतिन बोहरा हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्रा और एनीबडी कैन रन के डॉ मनोज सोनी ने मैराथन जर्सी और पोस्टर के डिजिटल लॉन्च और रेड डे जर्सी का अनावरण किया। जर्सी को नीले, नारंगी और गुलाबी जैसे जीवंत रंगों में डिजाइन किया गया है। ये रंग समावेशिता, ऊर्जा और एकता का प्रतीक हैं, जो मैराथन की भावना को दर्शाते हैं।

जर्सी के अनावरण अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआरओ मुनीश वासुदेवा, सीओओ किशोर एस, हिन्दुस्तान जिंक एवं वेदांता ग्रुप सीएसआर हेड अनुपम निधि, हेड कार्पोरेट कम्यूनिकेशन मैत्रेयी सांखला सहित हिन्दुस्तान जिंक के अधिकारी एवं दौड़ के सहभागी उपस्थित थे।

मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी), कूल रन (10 किमी) और ड्रीम रन (5 किमी) की श्रेणियां होंगी। विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए रेस विद चैंपियंस विशेष रेस भी होगी। हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन, एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन (एआईएमएस) और डिस्टेंस रेस का आधिकारिक सदस्य है, जिसे एआईएमएस प्रमाणन प्राप्त है। यह मैराथन फील्ड क्लब से शुरू होकर फतहसागर झील के चारों ओर एवं अरावली पर्वतमाला के मनोरम दृश्यों के साथ पूर्ण होगी।

हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा कि नंद घर की रन फॉर जीरो हंगर पहल का समर्थन कर हमें फिटनेस को एक नेक कारण से जोड़ने पर गर्व है। देश की सबसे खूबसूरत मैराथन के रूप में पहचान बनाने वाली वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन सिर्फ दौड़ ही नही, बल्कि उदयपुर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक समृद्धि को भी दर्शाती है। झीलों और महलों से लेकर अरावली पर्वतमाला तक यह मार्ग धावकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है जो फिटनेस को विरासत के साथ मिलाता है।

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2025 के लिए पंजीकरण करने और इस प्रेरणादायक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए कृपया यहां अवलोकन करें-: https://www.townscript.com/e/vedanta-zinc-city-half-marathon-2025

Exit mobile version