Site iconSite icon AR Live News

पेसिफिक यूनिवर्सिटी के साइंस संकाय की फ्रेशर पार्टी : रंगारंग प्रस्तुतियों ने बिखेरा रंग

udaipur Pacific University Science Faculty freshers partyudaipur Pacific University Science Faculty freshers party

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में नवआगंतुक छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। पाहेर अध्यक्ष प्रो हेमन्त कोठारी ने विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे आधुनिक तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर समाज और देश की प्रगति में योगदान दें। udaipur Pacific University Science Faculty freshers party

कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय अध्यक्ष प्रो दिलेन्द्र हीरन, पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के निदेशक प्रो विनोद कुमार भदौरिया, विज्ञान संकाय की प्राचार्या प्रो सीमा कोठारी, इंजीनियरिंग संकाय के संयोजक डॉ अक्षत सिंह झाला, कंप्यूटर साइंस संकाय की संयोजिका डॉ दिव्या शेखावत, प्रो ऋतु खन्ना एवं अनुष्का नाहर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरु वंदना ने सभी का मन मोह लिया। पूरा कार्यक्रम प्रो ऋतु खन्ना एवं अनुष्का नाहर के संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version