Site iconSite icon AR Live News

पेसिफिक हॉस्पिटल में निशुल्क थोरेकोस्कोपी से मरीज का हुआ सफल उपचार

udaipur Pacific Hospital Dr. Atul Luhadia treats patient with thoracoscopyudaipur Pacific Hospital Dr. Atul Luhadia treats patient with thoracoscopy

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक हॉस्पिटल में एक जटिल मेडिकल केस में आधुनिक तकनीक थोरेकोस्कोपी द्वारा सटीक निदान कर मरीज को राहत प्रदान की गई। इस प्रक्रिया को श्वसन रोग विशेषज्ञ एवं इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ.अतुल लुहाड़िया एवं उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। udaipur Pacific Hospital Dr. Atul Luhadia treats patient with thoracoscopy

बांसवाड़ा निवासी 62 वर्षीय मरीज को पिछले एक महीने से लगातार खांसी, सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते पीएमसीएच में डॉ. अतुल लुहाडिया की यूनिट में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में फेफड़ों के बाहर स्थित प्लूरा (सीने की झिल्ली) में तरल पदार्थ (पानी) जमा होने की पुष्टि हुई।

डॉ. अतुल लुहाड़िया ने बताया कि पहले सुई के माध्यम से पानी निकालकर उसकी जांच की गई, लेकिन बीमारी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। इसके बाद मरीज की थोरेकोस्कोपी करने का निर्णय लिया। यह एक आधुनिक और मिनिमल इनवेसिव प्रक्रिया है, जिसमें दूरबीन जैसी तकनीक से फेफड़ों और सीने की अंदरूनी सतह की जांच की जाती है। इस प्रक्रिया के दौरान मरीज के सीने में काफी मात्रा में पानी और गांठें (नोड्यूल्स) पाई गईं। पानी को निकाला गया और गांठों की बायोप्सी ली गई।

डॉ. लुहाड़िया ने बताया कि थोरेकोस्कोपी में ओपन सर्जरी की तुलना में जटिलताएं कम होती हैं, मरीज को पूरी तरह बेहोश नहीं किया जाता, चीरा भी छोटा लगता है और अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि एवं खर्च भी काफी कम होता है। इस पूरी प्रक्रिया में डॉ. अतुल लुहाड़िया के साथ डॉ. निश्चय भारद्वाज, डॉ. अरविंद, डॉ. ऋचा, डॉ. ड्यू, तकनीशियन लोकेन्द्र, दीपक एवं नर्सिंग स्टॉफ राम प्रसाद की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

पेसिफिक हॉस्पिटल के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने बताया कि हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवा देना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क या किफायती दर पर उपलब्ध कराना भी है। पेसिफिक हॉस्पिटल में थोरेकोस्कोपी जैसी आधुनिक प्रक्रिया निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version