Site iconSite icon AR Live News

माही बांध के सभी 16 गेट खोले

Mahi dam all 16 gates openedMahi dam all 16 gates opened

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कैचमेंट में अच्छी बारिश होने और पानी की आवक तेज होने पर गुरूवार को बांसवाड़ा जिले में स्थित माही बांध के सभी 16 गेट खोल दिए गए। इस सीजन में पहली बार माही बांध के सभी 16 गेट खोल गए है। Mahi dam all 16 gates opened

इस सीजन में अगस्त में माही बांध के 4 गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई थी। उसके बाद आवक बनी रही तो पिछले दिनों गेट और ज्यादा खोले गए। लगातार निकासी के बावजूद पिछले 24 घंटों में कैचमेंट से पानी की आवक और तेज होने पर पानी की निकासी और ज्यादा करने के लिए माही बांध के सभी 16 गेट खोल दिए गए। Mahi dam all 16 gates opened

खेरवाड़ा में 81 मिलीमीटर बारिश

विदाई से पहले मेवाड़ सहित राजस्थान के कई भागों में मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक 104 मिलीमीटर बारिश दौसा के सिकराय में दर्ज की गई। उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में 81 मिलीमीटर बारिश हुई। इधर कई जलाशयों में पानी की आवक लगातार बनी हुई।

उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज गुरूवार को कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। जलसंसाधन विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में 81 मिलीमीटर, ऋषभदेव 55, नया गांव 50, वल्लभनगर 42, सोमकागदर में 40, सलूंबर 63, दानपूर बांसवाड़ा 65, भदेसर चित्तौड़ 48, वागन डेम प्रतापगढ़ 91 और अरनोद में 58 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। Heavy Rainfall in Kherwara udaipur

मदार नहर से फतहसागर और सीसारमा नदी से पिछोला में आवक जारी है। इधर आयड़ नदी से उदयसागर में आवक बनी हुई है। दोनों गेट तीन तीन फीट खोल रखे है उसके बावजूद उदयसागर का जलस्तर बढ़ ही रहा है। पिछले 24 घंटों में उदयसागर के जलस्तर में 2 इंच की बढ़ोतरी हुई है। मादड़ी बांध का गेज 34 फीट के मुकाबले 33 हो गया है। टनल का गेट 6 इंच खोलकर पानी पिछोला में डायवर्ट किया जा रहा है। देवास प्रथम बांध का पानी भी टनल से पिछोला डायवर्ट कर रखा है। देवास प्रथम बांध दो फीट ही खाली है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version