Site iconSite icon AR Live News

71 अरब लीटर पानी रीसाइकल कर हिंदुस्तान जिंक ने शुद्ध जल पर निर्भरता 28% कम की

Hindustan Zinc Reduces Freshwater Use by 28 percent Saving 71 Billion Litres in a DecadeHindustan Zinc Reduces Freshwater Use by 28 percent Saving 71 Billion Litres in a Decade

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक ने वर्ष 2016-2025 के बीच 71 अरब लीटर (71 मिलियन क्यूबिक मीटर) सीवेज जल को उपचारित किया है, जिससे शुद्ध जल के उपयोग में 28 प्रतिशत की कमी आई है। यह मात्रा उदयपुर शहर की 500 दिनों की जल उपयोग आवश्यकता के बराबर है। 3.32 गुना वाटर-पॉजिटिव कंपनी के रूप में हिन्दुस्तान जिंक सभी प्रक्रिया वाले जल का उपचार, पुनर्चक्रण और पुनरूउपयोग करता है, शुद्ध जल पर निर्भरता को कम करता है और स्थानीय पारिस्थितिक तंत्र की सुरक्षा करता है। Hindustan Zinc Reduces Freshwater Use by 28 percent Saving 71 Billion Litres in a Decade

राजस्थान सरकार के सहयोग से हिन्दुस्तान जिंक ने 2014 में पीपीपी मॉडल के तहत उदयपुर के पहले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया। एसटीपी की क्षमता 60 मिलियन लीटर प्रति दिन तक बढ़ गई। अनुपचारित सीवेज के प्रवाह और प्रदूषण को रोककर उदयपुर के प्रसिद्ध झीलों के शहर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि जल एक साझा विरासत है और हमने जल प्रबंधन को अपनाया है जो चुनौतियों को अवसरों में बदल देता है। 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी के रूप में जीरो एफ्ल्यूएंट डिस्चार्ज होता है, हम समुदायों के लिए शुद्ध जल की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर रहे हैं और साथ ही सस्टेनेबल मेन्यूफैक्चरिंग में नए बैंचमार्क स्थापित कर रहे हैं। हम 2030 तक शुद्ध जल के उपयोग को 50 प्रतिशत तक कम करने और स्मेल्टिंग में निम्न-गुणवत्ता वाले पानी के 100 प्रतिशत पुनरू उपयोग को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version