Site iconSite icon AR Live News

गीतांजली हॉस्पिटल के मदर एंड चाइल्ड केयर विभाग द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

Geetanjali Hospital Women health awareness campaignGeetanjali Hospital Women health awareness campaign

एआर लाइव न्यूज। गीतांजली हॉस्पिटल उदयपुर के मदर एंड चाइल्ड केयर विभाग की ओर से महिला स्वास्थ्य और निशुल्क प्रसव सेवाओं को लेकर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। शहर के विभिन्न रिहायशी क्षेत्रों और अपार्टमेंट्स में जाकर हॉस्पिटल की टीम ने महिलाओं को जागरूक किया। Geetanjali Hospital Women health awareness campaign

अभियान के दौरान प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नलिनी शर्मा, डॉ. अनुपमा हाड़ा, डॉ. अर्चना शर्मा और डॉ. दिव्या चौधरी ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। विशेषज्ञों ने निशुल्क डिलीवरी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी।

Exit mobile version