Site iconSite icon AR Live News

एडवांस ब्लड पैरामीटर और एआई से बदलेगा उपचार का तरीका : डॉ.अरविन्दर सिंह

arth ceo Dr. Arvinder Singh lectures on Advanced blood parameters and AI in conference by indore pathologist association and trans asiaarth ceo Dr. Arvinder Singh lectures on Advanced blood parameters and AI in conference by indore pathologist association and trans asia

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अर्थ डायग्नोस्टिक्स के सीएमडी एवं प्रसिद्ध पैथोलॉजिस्ट डॉ. अरविन्दर सिंह ने इंदौर में आयोजित एक विशेष वैज्ञानिक सत्र में “एडवांस्ड हीमेटोलॉजी पैरामीटर्स और उनका रोगियों व चिकित्सकों के लिए महत्व” विषय पर व्याख्यान दिया। इंदौर पैथोलॉजिस्ट एसोसिएशन तथा मल्टी नेशनल कम्पनी ट्रांस-एशिया द्वारा यह सत्र आयोजित किया गया। arth ceo Dr. Arvinder Singh lectures on Advanced blood parameters and AI in conference by indore pathologist association and trans asia

डॉ. सिंह ने बताया कि अब साधारण सीबीसी रिपोर्ट से आगे बढ़कर आधुनिक मशीनों द्वारा उपलब्ध स्पेशल पैरामीटर्स जैसे “रेटिकुलोसाइट, इमॅच्योर ग्रेनुलोसाइट्स और प्लेटलेट फ्रैक्शन” रोगियों के उपचार में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। इनके द्वारा एनीमिया, डेंगू , ब्लड कैंसर, कीमोथेरेपी, बोन मेरो जैसी जटिल डायग्नोसिस का समाधान करने में सहायता मिलेगी। इन पैरामीटर्स से न केवल रोग का शीघ्र निदान संभव है बल्कि अनावश्यक टेस्ट और उपचार से भी बचा जा सकता है।

डॉ. अरविन्दर सिंह ने अपने संबोधन में कहा आज पैथोलॉजिस्ट की भूमिका केवल रिपोर्ट देने तक सीमित नहीं है, बल्कि सही दिशा में मार्गदर्शन देना और एडवांस टेस्ट्स से रोगियों की जीवन रक्षा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में ट्रांस एशिया नेशनल हेड भुवन पुरी, प्रिंसप्रीत और जोनल हेड अरविंद सैमुअल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सत्र में बड़ी संख्या में पैथोलॉजिस्ट और चिकित्सकों ने भाग लिया और विषय को अत्यंत उपयोगी बताया।

क्लिक कर यह भी देखें : सफलता से सूत्र https://youtu.be/S8RLsKFw8ik?si=cQXpGvC7hhaqOBkH

क्लिक कर यह भी पढ़ें : Story Of WillPower and Focus : https://youtu.be/3L5Pm11Lb_o?si=FD1CfFhTHJBH8Y78

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version