Site iconSite icon AR Live News

डबोक एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने में अभी काफी समय और लगेगा

maharana pratap Airport udaipur Dabok Airport international flights will take time to startmaharana pratap Airport udaipur Dabok Airport international flights will take time to start

लकी जैन,उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने को लेकर अभी काफी इंतजार और करना पड़ेगा। चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी के लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में नागर विमानन मंत्रालय के मंत्री द्वारा दिए गए लिखित जवाब से इस मामले में स्थिति साफ हो गई है। maharana pratap Airport udaipur Dabok Airport international flights will take time to start

पिछले दिनों चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा में लिखित सवाल के माध्यम से नागर विमानन मंत्रालय से पूछा था कि क्‍या सरकार उदयपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की किसी योजना पर विचार कर रही है?। यदि इस बारे में सरकार विचार कर रही है तो विस्तृत ब्यौरा क्या है?।

सांसद सीपी जोशी के सवाल पर नागर विमानन मंत्रालय में राज्‍य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखित जवाब में बताया कि उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का एक घरेलू हवाई अड्डा है और इसलिए उदयपुर से / के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित नहीं हो सकती।

डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट का हवाई सेवा में अपना एक नाम है। पिछले दिनों ही डबोक एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट डायरेक्टर में अपनी ग्रेड सुधारते हुए ग्रेड-3 से ग्रेड-2 में आ गया। इससे अब डबोक एयरपोर्ट प्रशासनिक दृष्टि से संयुक्त महाप्रबंधक स्तर से महाप्रबंधक स्तर का हो गया है। इस हिसाब से भी देखा जाए तो उदयपुर के एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने के दावें को मजबूती मिलती है। हालांकि लोकसभा में आए जवाब से लगता है कि इस सुविधा के शुरू होने में अभी समय लग सकता है।

उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने पर विश्व विख्यात उदयपुर में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही और बढ़ सकती है। विदेशी पर्यटक अभी भी बड़ी संख्या में उदयपुर आते है, लेकिन उनके देश से उदयपुर की सीधी एयर कनेक्टिविटी नहीं है ऐसे में उनको लंबा सफर कर उदयपुर पहुंचना पड़ता है।

डबोक एयरपोर्ट के विस्तार की वर्तमान में प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए निजी खातेदारी जमीन अवाप्त की जा रही है और कुछ सरकारी जमीन भी विस्तार के लिए ली जाएगी। 145 एकड़ जमीन अवाप्त करने के बदले मुआवजा देने पर 83.50 करोड़ रूपए खर्च होने का अनुमान है। एयरपोर्ट से सटे गांव डबोक, घणोली, टूस डांगीयान और मंदेसर गांव की जमीन डबोक एयरपोर्ट विस्तार के लिए अवाप्त की जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version