उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली हॉस्पिटल की ओर से सितंबर में आने वाले वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष्य में जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ रोहिन के सैनी ने महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के 19वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वरिष्ठ नागरिकों को हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय बताए और उपस्थित लोगों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा। कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के सदस्यों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया तथा बीपी और शुगर की जांच भी की गई। geetanjali hospital world heart day 2025 awareness campaign
वर्ल्ड हार्ट डे जागरूकता माह की शुरुआतः वरिष्ठ नागरिकों को बताए दिल को स्वस्थ रखने के उपाय

