Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर के रेयांश ने नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल जीता

Udaipur player Reyansh won silver medal in National Kick Boxing Championship 2025Udaipur player Reyansh won silver medal in National Kick Boxing Championship 2025

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर से सटे बड़गांव के न्यू महालक्ष्मी नगर निवासी रेयांश उपाध्याय ने नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीता है। National Kick Boxing Championship Reyansh Upadhyay udaipur

चेन्नई में आयोजित प्रतियोगिता में 12 साल के रेयांश ने 37 किलो वेट कैटेगरी में स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीतने के बाद नेशनल स्तर पर अपनी जगह बनायी थी। नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा, ओडिशा और तमिलनाडु के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में जगह बनायी। रेयांश की मां पल्लवी ने बताया कि रेयांश स्टेट लेवल पर गोल्ड जीतने के बाद नियमित अभ्यास में लगा रहा उसका यह परिणाम है। National Kick Boxing Championship Reyansh Upadhyay udaipur

फाइनल मुकाबले में रेयांश सिर्फ एक प्वाइंट से महाराष्ट्र के खिलाड़ी से परास्त हुए और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
इस उपलब्धि पर कोच भूपेंद्र सिंह, कैलाश भारती व मिक्स मार्शल आर्ट बेदला अकादमी टीम ने रेयांश को बधाई दी है। रेयांश ने 2018 की पांचवी जिला इंटर स्कूल कूडो चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल, 2018-19 की स्टेट कूडो एमएमए चैंपियनशिप में गोल्ड, 2019 की छठी स्टेट चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल और 2025 में स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version