Site iconSite icon AR Live News

वल्लभनगर बांध: एक किलोमीटर लंबी चादर चली

Vallabhnagar dam overflow udaipurVallabhnagar dam overflow udaipur

उदयसागर से जारी है पानी की आवक

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयसागर के दोनों गेट पांच-पांच फीट खुले होने से 19.50 फीट पूर्ण भराव स्तर वाला वल्लभनगर बांध ओवरफ्लो हो गया है। इस पर करीब एक किलोमीटर लंबी चादर चल रही है। इसको देखने बांध किनारे लोगों की सुबह से भीड़ लगी हुई है। इधर पिछले 24 घंटों में चित्तौड़ के गंभीरी बांध क्षेत्र में 140 मिलीमीटर बारिश हुई। Vallabhnagar dam overflow udaipur


वल्लभनगर बांध पर चादर चलने से अब मावली क्षेत्र में स्थित बड़गांव बांध में भी आवक हो सकेगी। बड़गांव बांध का जलस्तर 7.62 मीटर के मुकाबले 4.91 मीटर है। इसके छलकने पर चित्तौड़ क्षेत्र के घोसूंडा बांध की पूर्ति हो सकेगी। घोसूंडा बांध का जलस्तर 423 आरएल मीटर के मुकाबले 419.60 मीटर हुआ है। इस बांध को भी भरने के लिए काफी पानी की जरूरत है। फतहसागर और स्वरूपसागर के चारों गेट खोल रखे है और मदार के तालाब भी छलक रहे है। इससे आयड़ नदी होते हुए उदयसागर में आवक बनी हुई है। Vallabhnagar dam overflow udaipur

सीसारमा 4 फीट, मदार नहर 3 फीट चल रही

पिछोला में सीसारमा नदी से आवक जारी है। सीसारमा नदी में आज शनिवार को चार फीट पानी का बहाव बना हुआ है। फतहसागर को भरने वाली मदार नहर में 3 फीट बहाव जारी है। पिछले 24 घंटों में उदयपुर के वल्ललनगर में सर्वाधिक 58 मिलीमीटर यानी दो इंच बारिश हुई। शहर में 20, मदार 16, नाई 14, बागोलिया 38, देवास प्रथम बांध 32, गोगुंदा 10, झाड़ोल 41, कोटड़ा 10 और सेई बांध पर 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मानसी वाकल बांध पूरा भर चुका है। शुक्रवार को इसके गेट खोले गए जो कि आज शनिवार को वापस बंद कर दिए गए। अब यदि मानसी वाकल के कैचमेंट में तेज बारिश होती है तो फिर से मानसी वाकल बांध के गेट खोलने होंगे। ऐसे में अब जो भी पानी आएगा वह सीधा गुजरात ही जाएगा। देवास प्रथम बांध भी छलकता है तो उसका पानी भी गुजरात जाएगा। देवास प्रथम बांध तीन फीट ही खाली है। आकोदड़ा और मादड़ी बांध भी बहुत ज्यादा खाली नहीं है। ओवरफ्लो होने पर इनका पानी भी मानसी वाकल बांध होते हुए गुजरात जाएगा।

यह भी पढ़े : जलसंसाधन विभाग के जिम्मेदार समय रहते चेतते तो बहुत पहले भर जाता वल्लभनगर बांध

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version