जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश के अन्य शहरों सहित जयपुर में भी बम धमाकों की फर्जी धमकियां पुलिस के लिए सिरदर्द और चुनौती बन गयी हैं। यह धमकियां वीपीएन नेटवर्क या विदेशी सर्वर के जरिए भेजी जा रही हैं, ऐसे में आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है। Bomb blast threats sending by use VPN network: challenging task for police to reach email sender
स्कूल, अस्पताल, मेट्रो स्टेशन, कोर्ट, एयरपोर्ट और सीएम ऑफिस तक को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल मिल चुके हैं, हर बार सूचना पर पुलिस जाती है, डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते के साथ तलाशी लेती है, लेकिन हर बार यह धमकियां फर्जी साबित हुईं। इन सब के बीच न सिर्फ पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है, बल्कि एक दहशत का माहौल भी बनता है।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजे जॉर्ज जोसफ ने बताया कि इस तरह की धमकियां सिर्फ जयपुर ही नहीं, देश के अन्य शहरों में भी मिल रही हैं। इस तरह की धमकियों में जब भी भारत के अंदर के सर्वर उपयोग हुए, पुलिस ने उसे ट्रेक कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन पिछले कुछ समय से ईमेल के जरिए जो बम ब्लास्ट की धमकियां मिल रही हैं, ये धमकीभरे ईमेल वीपीएन नेटवर्क या विदेशी सर्वरों का उपयोग कर भेजे जा रहे हैं, ऐसे में इन आरोपियों तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। हालां कि हम केन्द्रीय एजेंसियों की मदद से वीपीएन सर्वर द्वारा भेजे गए ईमेल को भी ट्रेक करने का प्रयास कर रहे हैं।
क्या होता है वीपीएन नेटवर्क
वीपीएन का पूरा नाम वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क है, यह एक एन्क्रिप्टेड टनल है जो क्लाइंट को इंटरनेट ट्रैफिक के संपर्क में आए बिना सर्वर से इंटरनेट कनेक्शन स्थापित करने की अनुमति देता है। इस वीपीएन कनेक्शन के माध्यम से उपयोगकर्ता के कम्प्यूटर, लेपटॉप, मोबाइल सहित अन्य डिवाइस के आईपी एड्रेस की जानकारी उजागर नहीं होती है। जिससे इंटरनेट या कॉर्पोरेट संसाधनों तक पहुंचने पर ऑनलाइन गोपनीयता बनी रहती है, यहां तक कि सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क या मोबाइल हॉटस्पॉट और क्रोम या फायरफॉक्स जैसे सार्वजनिक ब्राउजर पर भी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

