Site iconSite icon AR Live News

प्रतापगढ़ में डबल मर्डर: पत्नी और बड़े भाई को मौत के घाट उतारा, भतीजे और बेटे पर भी किया हमला

Pratapgarh Double murder man murder his Wife and elder brotherPratapgarh Double murder man murder his Wife and elder brother

प्रतापगढ़,(एआर लाइव न्यूज)। प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र के बिल्लीखेड़ा गांव में आज गुरूवार तड़के दिल दहलाने वाली वारदात हुई, एक युवक ने पहले अपने बड़े भाई और फिर पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया, इस दौरान उसने भतीजे और बेटे पर भी हमला किया, जिसमें भतीजा गंभीर घायल है। आरोपी ने वारदात को तड़के 4 बजे अंजाम दिया, जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। ग्रामीणों को जैसे ही इस घटनाक्रम की जानकारी मिली, उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घेरा डालकर आरोपी को भी पकड़ लिया। सूचना पर एसपी बी.आदित्य, डीएसपी गजेन्द्र सिंह राव, थानाधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। Pratapgarh Double murder: man murder his Wife and elder brother

प्रतापगढ़ एसपी बी.आदित्य ने बताया कि बिल्लीखेड़ा गांव निवासी प्रेमचंद ने उसकी पत्नी सविता और बड़े भाई मूलचंद की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी है। प्रेमचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि काम करने को लेकर उसका बड़ा भाई और पत्नी उसे टोकते थे और ताने मारते थे, इस बात से वह परेशान था। मामले में जांच शुरू कर दी गयी है और हत्या के कारणों के हर एंगल पर जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे प्रेम चंद कुल्हाड़ी लेकर घर से निकला और करीब 500 मीटर दूर बड़े भाई के घर पहुंचा, उस वक्त परिवार में सभी गहरी नींद में थे। घर में घुसते हुए प्रेमचंद ने बड़े भाई मूलचंद की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी, जाग होने पर मूलचंद का बेटा मनोज ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो प्रेमचंद ने भतीजे मनोज पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बड़े भाई की हत्या कर प्रेमचंद वापस उसके घर लौटा और घर में पत्नी सविता पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने बेटे संतोष को भी मारना चाहा, लेकिन उसने जैसे-तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचायी और ग्रामीणों से मदद मांगी। ग्रामीणों ने घरो डालकर प्रेमचंद को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।

मौके से एफएसएल टीम ने लिए सैंपल : एसपी, डीएसपी, थानाधिकारी के मय जाब्ता मौके पर पहुंचने के बाद सूचना पर एफएसएल टीम भी पहुंची। मौके से एफएसएल जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसके बाद शवों को मोरचरी शिफ्ट किया गया। वहीं गंभीर घायल मनोज का हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version