- पीएमसीएच में अगले महीने तक कैंसर ट्रीटमेंट में कारगर थैरेपी “कार टी सेल” यूनिट होगी स्थापित
- सिंगापुर, वियतनाम, जापान के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स सहित भारत के एम्स, बेंगलूरू सहित अन्य प्रख्यात हॉस्पिटल के चिकित्सक लेंगे हिस्सा
- कैंसर पेशेंट ओपीडी में देश-विदेश से आए कैंसर विशेषज्ञों से ले सकेंगे सैकंड ओपीनियन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कैंसर उपचार के क्षेत्र में हो रहे क्रांतिकारी बदलावों को लेकर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “ट्रेण्ड्स ऑफ ट्रांसफोर्मेशन इन ऑन्कोलॉजी” का आयोजन पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच), मेनकेन फाउंडेशन और कैंसर रिसर्च एंड स्टेटिस्टिक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 22 से 24 अगस्त तक होगा। इस सम्मेलन में सिंगापुर, जापान, वियतनाम सहित भारत के विभिन्न शहरों से 100 से अधिक कैंसर रोग विशेषज्ञ, शोधकर्ता और चिकित्सक शामिल होंगे। international conference on trends of transformation in oncology will be held in PMCH udaipur
पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने कहा यह सम्मेलन कैंसर उपचार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कैंसर पीड़ितों का अत्याधुनिक तकनीक से ज्यादा कारगर और सफल उपचार हो सके, इसी दिशा में पीएमसीएच में अगले महीने तक कार टी सेल यूनिट स्थापित की जाएगी।
तीन दिन तीन कैंसर रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से मरीज ले सकेंगे सलाह
पीएमसीएच के ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर कन्सल्टेंट और इस सम्मेलन के प्रोग्राम डॉयरेक्टर डॉ. मनोज महाजन ने बताया कि इस सम्मेलन में सिंगापुर, जापान, वियतनाम सहित भारत के विभिन्न शहरों से 100 से अधिक कैंसर रोग विशेषज्ञ, शोधकर्ता और चिकित्सक शामिल होंगे। चिकित्सक कैंसर ट्रीटमेंट में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक तकनीकों पर विचार और अनुभव साझा करेंगे। सम्मेलन में आने वाले जापान के डॉ. गुयेन दुय सिन्ह, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुम्बई से अनुभव प्राप्त डॉ. विजय पाटिल और डॉ. आशय कर्पे की ओपीडी भी 22 से 24 अगस्त तक शोभागपुरा स्थित सनराइज कैंसर केयर क्लिनिक में होगी, जहां कैंसर पेशेंट सैकंड ओपीनियन के तौर पर उपचार के लिए सलाह प्राप्त कर सकेंगे।
कैंसर उपचार की नवीनतम तकनीकों पर होगी चर्चा
कैन्सर सर्जन डॉ. सौरभ शर्मा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य कैंसर उपचार में नवीनतम तकनीकों जैसे सेलुलर थेरेपी, लिक्विड बायोप्सी और इम्यूनोथेरेपी पर चर्चा करना है। पहले दिन जापान से आए डॉ गुयेन दुय सिन्ह सम्मेलन की शुरुआत कार टी सेल थेरेपी पर केंद्रित सत्र से करेंगे, जिसमें डीएलबीसीएल, ऑल और एमएम जैसे रक्त कैंसर के लिए स्वीकृत उपचारों पर चर्चा होगी। इसके बाद विशेषज्ञ सेलुलर थेरेपी में होने वाले दुष्प्रभाव पर विचार साझा करेंगे। दिन का समापन उभरती तकनीकों जैसे डुअल-टारगेट कार्स और जीन-संपादित कोशिकाओं पर आधारित सत्र से होगा।
दूसरे दिन डॉ. विजय पाटिल व डॉ. मनोज महाजन स्तन, फेफड़े, सिर-गर्दन, गुर्दा और प्रोस्टेट कैंसर में सेलुलर थेरेपी की भूमिका पर विस्तृत चर्चा करेंगे। साथ ही पीएमसीएच में कार टी सेल यूनिट स्थापित करने पर एक विशेष कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। तीसरे दिन डॉ. आशय कार्पे गैस्ट्रोइसोफेजियल और स्त्री रोग संबंधी कैंसर पर केंद्रित सत्रों में टारगेटेड एंटीजन पर आधारित उपचारों की समीक्षा की करेंगे। सम्मेलन का समापन केस स्टडीज और पैनल चर्चा के साथ होगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

