Site iconSite icon AR Live News

डॉ. अतुल लुहाड़िया को मिला पीएसीएस कैटेलिस्ट एप्रिसिएशन अवॉर्ड

PMCH Dr. Atul Luhadia honoured the PACS Catalyst Appreciation AwardPMCH Dr. Atul Luhadia honoured the PACS Catalyst Appreciation Award

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ तथा इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अतुल लुहाड़िया को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय चेस्ट कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें पीएसीएस कैटेलिस्ट एप्रिसिएशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। PMCH Dr. Atul Luhadia honoured the PACS Catalyst Appreciation Award

यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड उन चुनिंदा चिकित्सा विशेषज्ञों को प्रदान किया गया, जिन्होंने वर्ष 2016 से अब तक पीएसीएस (फाउंडेशन फॉर पल्मोनरी, एलर्जी, क्रिटिकल केयर एंड स्लीप मेडिसिन) की प्रगति, सफलता और विस्तार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस सम्मान का उद्देश्य ऐसे चिकित्सकों का सम्मान करना है, जिनकी सक्रिय भागीदारी और कार्यशैली ने फाउंडेशन की यात्रा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

देशभर से विभिन्न राज्यों के केवल 20 चिकित्सकों राजस्थान से डॉ. अतुल लुहाड़िया एकमात्र चिकित्सक हैं, जिन्हे इस सम्मान के लिए चुना गया। यह पुरस्कार मेट्रो सेंटर फॉर रेस्पिरेटरी डिजीज, नोएडा के निदेशक एवं सम्मेलन के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ दीपक तलवार द्वारा प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमेन राहुल अग्रवाल, एग्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल, सीईओ शरद कोठारी, विश्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट डॉ एमएम मंगल ने डॉ लुहाड़िया को शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version