Site iconSite icon AR Live News

मेवाड़ को मौसम विभाग की चेतावनी अनुरूप तेज बारिश का इंतजार

weather update udaipur rajasthan rain in udaipurweather update udaipur rajasthan rain in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग द्वारा उदयपुर संभाग में कहीं कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी करने के बावजूद मेवाड़ में चेतावनी अनुरूप बारिश होती नजर नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 51 मिलीमीटर बारिश डूंगरपुर जिले के चिकली में हुई। उदयपुर शहर मेंं 4 मिलीमीटर बारिश हुई। udaipur rajasthan rain

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर शहर में 4, मदार 9, नाई 9, उदयसागर 2, वल्लभनगर 7, बागोलिया 15 और अलसीगढ़ में 13,सोम पिकअप वियर 32, कोटड़ा 23, बावलवाड़ा 21, सेई डेम 17 और झाड़ोल में 16 मिलीमीटर बारिश हुई।

उदयपुर शहर के कुछ क्षेत्रों में आज दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी अनुरूप बारिश का अभी भी इंतजार बना हुआ है। udaipur rajasthan rain

मदार बड़ा तालाब पर चादर तेज होने से मदार नहर होते हुए फतहसागर में आ रहे पानी से झील के जलस्तर में 3 इंच की बढ़ोतरी हुई है। फतहसागर का जलस्तर 13 फीट के मुकाबले 10 फीट 3 इंच हुआ है। मदार नहर में 2 फीट पानी का बहाव बना हुआ है। पीछोला में सीसारमा नदी से धीरे धीरे पानी की आवक बनी हुई है। सीसारमा में पानी का बहाव 2 फीट है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version