Site iconSite icon AR Live News

गोगुंदा में 3 इंच बारिश, मदार बड़ा की चादर तेज

madar bada talab udaipur overflowmadar bada talab udaipur overflow

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम तथा कहीं कहीं भारी बारिश हुई। उदयपुर शहर में एक इंच जबकि गोगुंदा में करीब तीन इंच बारिश हुई। कैचमेंट से पानी की आवक बढ़ने पर मदार बड़ा तालाब पर चादर तेज हो गई है। इससे फतहसागर के जलस्तर में बढ़ोतरी की उम्मीद बंधी है। udaipur madar bada talab overflow

गोगुंदा क्षेत्र में तेज बारिश होने से मदार बड़ा तालाब में पानी की आवक तेज हुई है। आवक बढ़ने से मदार बड़ा तालाब पर अब चादर तेज हुई है। पिछले दिनों मदार बड़ा तालाब की पाल के एक हिस्से पानी गिरना शुरू हुआ था, लेकिन उसका वेग बहुत कम था। अब चादर तेज हुई है और अब कैचमेंट में बारिश का दौर बना रहा तो चादर और तेज होकर फतहसागर में आवक तेज हो सकेगी। मदार छोटा तालाब लबालब हो चुका है, लेकिन कैचमेंट में बारिश नहीं होने से इस पर अभी तेज वेग से चादर चलने का इंतजार है।Rajasthan Weather Update

जलसंसाधन विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर जिले में गोगुंदा में सर्वाधिक 68 मिलीमीटर यानी करीब तीन इंच बारिश दर्ज की गई। उदयपुर शहर 25, मावली बड़गांव 44, बागोलिया 25, सायरा 36, खेरवाड़ा 22, वल्लभनगर 18, शहर से सटे बड़गांव में 17, देवास 25, मदार 40 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि उदयपुर शहर में अभी भी तेज बारिश का इंतजार है। राजसमंद, चित्तौड़, प्रतापगढ़,डूगरपुर और बांसवाड़ा में भी कुछ जगह मध्यम से तेज बारिश हुई। वीडियो पर क्लिक कर देखें मदार बड़ा तालाब पर चलती चादर:-

शुक्रवार को दोपहर बाद तेज बारिश अनुरूप बादलों की सक्रियता नजर आयी,लेकिन पिछोला झील के कैचमेंट की पहाड़ियों में हल्की बारिश ही हुई। इसके चलते सीसारमा नदी में पानी का बहाव बहुत ज्यादा तेज नहीं हुआ। उबेश्वर जी क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई इसके चलते मोरवानिया नदी से बड़ी तालाब में उम्मीद अनुरूप पानी की आवक नहीं हुई।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4-5 दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक कम दबाव के सिस्टम बनने के कारण अगस्त के आखिरी सप्ताह में मानसून राज्य के अधिकांश भागों में सक्रिय रहने तथा बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version