Site iconSite icon AR Live News

पीएमयू में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Independence Day celebration in pacific medical university udaipurIndependence Day celebration in pacific medical university udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डॉ एमएम मंगल, सीईओ शरद कोठारी, पीएमसीएच के प्रिसिंपल डॉ यूएस परिहार ने झण्डारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। Independence Day celebration in pacific medical university udaipur

समारोह के दौरान मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को भाव.विभोर कर दिया। देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस मौके पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, डेंटल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज, ऑक्यूपेशनल थैरेपी कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज के डीन, डायरेक्टर, विभागाध्यक्ष, एमबीबीएस, डेंटल एवं नर्सिंग के विद्यार्थी, शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version