Site iconSite icon AR Live News

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Independence Day celebrated in all the units of Hindustan ZincIndependence Day celebrated in all the units of Hindustan Zinc

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक ने राजस्थान और उत्तराखंड में अपनी परिचालन इकाइयों में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कंपनी द्वारा ध्वजारोहण, वृक्षारोपण अभियान, कर्मचारियों, व्यापारिक साझेदारों और समुदाय के सदस्यों के साथ परेड का आयोजन किया।

कंपनी की सभी इकाईयों में परेड, वृक्षारोपण अभियान, नाटक, नृत्य प्रस्तुतियों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। उदयपुर स्थित हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह को संबोधित करते हुए सीएचआरओ मुनीश वासुदेव ने हिन्दुस्तान जिंक इंटरनेशनल कांसिल ऑन माइनिंग एण्ड मेटल्स में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है, यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसने भारत को जिम्मेदारी पूर्ण खनन के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है।

हिन्दुस्तान जिंक के जिंक स्मेल्टर देबारी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं एसबीयू डायरेक्टर विवेक यादव एवं जावर माइंस में आईबीयू सीईओ अंशुल खंडेलवाल ने ध्वजारोहण किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version