उदयपुर में जिला स्तरीय समारोह गांधी ग्राउंड में होगा
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित देश भर में 79वां स्वाधीनता दिवस समारोह शुक्रवार को मनाया जाएगा। राजस्थान में इस बार राज्य स्तरीय समारोह बरकतुल्ला स्टेडियम जोधपुर में होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राज्य स्तरीय समारोह में एटीएस एवं एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वीके सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उदयपुर में जिला स्तरीय समारोह गांधी ग्राउंड में आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 एवं 15 अगस्त को जोधपुर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री आज 14 अगस्त को दोपहर 3.15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 6.30 बजे मेहरानगढ़ फोर्ट में एट होम कार्यक्रम में भाग लेंगे। एट होम कार्यक्रम में 14 पुलिस अधिकारियों व जवानों को पुलिस पदक, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 4 व्यक्तियों और 1 ग्राम पंचायत को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
बरकतुल्लाह ख़ां स्टेडियम मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को प्रातः 8.55 बजे गौरव पथ स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 9.05 बजे बरकतुल्लाह ख़ां स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य स्तरीय समारोह में एटीएस एवं एसओजी के एडीजी वीके सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
उदयपुर के गांधी ग्राउंड में तैयारियां हुई पूरी
शहर के गांधी ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आज गांधी ग्राउंड पहुंचकर अधिकारियों के साथ समारोह की तैयारियां देखी। समारोह में मुख्य अतिथि मार्च परेड का निरीक्षण कर पास्ट की सलामी लेंगे। स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

