Site iconSite icon AR Live News

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटाः 38 लोगों की मौत, कई लोग लापता

jammu kashmir kishtwar cloudburstjammu kashmir kishtwar cloudburst

श्रीनगर,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती में  मचैल माता मंदिर के मार्ग पर गुरूवार को बादल फटने से तबाही मची। इस आपदा में 38 लोगों की मौत हो गई है। 150 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, ऐसे में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।। jammu kashmir kishtwar cloudburst

स्थानीय जानकारी के अनुसार आज बादल फटने की सूचना के तत्काल बाद ही बचाव दलों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। बादल उस समय फटा जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मचैल इलाके में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। अचानक आयी इस आपदा से हाहाकार मच गया। एनडीआरएफ की टीमों ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कई घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। एसडीआरएफ, पुलिस, नागरिक प्रशासन और स्थानीय गैर सरकारी संगठन से जुड़े लोग भी बचाव अभियान में आगे आए है। jammu kashmir kishtwar cloudburst

घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बादल फटने से नदी नाले उफान पर आ गए। कई जगह कटाव होने से बचाव राहत टीमों ने बड़ी मुश्किल से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version