एआर लाइव न्यूज। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रामपुरा आगुचा एवं आस पास के क्षेत्र में निर्मित 6.5 करोड से अधिक के विकास कार्यों का मुख्य अतिथि आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा हिंदुस्तान जिंक न सिर्फ सीएसआर और रोजगार परक अवसर उपलब्ध करवाने के क्षेत्र में काम कर रहा है, बल्कि समुदायों के विकास में भी योगदान दे रहा है। Hindustan zinc Inaugurates development works worth rs 6 crore 50 lakhs new constructed
उद्घाटन समारोह में रामपुरा आगुचा माइन क्लस्टर आईबीयू सीईओ राम मुरारी, सरपंच आगुचा ज्योति नागर, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र नागर, सीबीईओ हुरडा ब्लॉक आशालता, डिप्टी हेड सीएसआर अभय गौतम, हेड एडमिन एवं एक्सटर्नल रिलेशंस अभिमन्यु राणावत, सिक्योरिटी हेड अजय शर्मा आगुचा माइन मजदूर संघ महामंत्री एमके सानी एवं हेमराज चैधरी उपस्थित थे।
यह विकास कार्य हुए
उद्घाटन समारोह में मुलजी का खेड़ा में सीएसआर के तहत एक पशु चारा इकाई, नवनिर्मित रामपुरा सामुदायिक केंद्र और आगुचा चौराहे पर बस स्टैंड सीसी रोड, आगुचा बालिका विद्यालय में तीन नए कक्षा-कक्षों का निर्माण, आगुचा में एक सामुदायिक केंद्र, भेरूखेड़ा-1 स्कूल में दो कक्षा-कक्ष, एक बालक शौचालय, एक बालिका शौचालय और एक टीन प्रार्थना शेड का निर्माण किया गया है। देवपुरा गांव में 750 मीटर लंबी सीसी सड़क और उसके प्राथमिक विद्यालय में एक नया कक्षा-कक्ष बनाया गया है और कोटडी गांव में 2.5 किलोमीटर लंबी बजरी वाली सड़क का निर्माण किया गया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

