Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर संभाग में 15 अगस्त से बारिश की उम्मीद:धौलपुर के सैपऊ में सवा चार इंच बारिश

heavy-rains-in-udaipur rajasthan half feet water level increased in lake pichhola udaipurheavy-rains-in-udaipur rajasthan half feet water level increased in lake pichhola udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा कहीं-कहीं पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। इधर उदयपुर में आज भी बादलों की मौजूदगी के बीच लोगों को तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है। rajasthan weather update

मौसम विभाग के अनुसार भरतपुर, दौसा, धोलपुर, डिग और सवाईमाधोपुर क्षेत्र में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम और भारी बारिश हुई। कई दिनों के इंतजार के बाद तेज बारिश होने से गर्मी का असर कम होने के साथ ही खरीब की फसल को भी जीवन दान मिला है। इधर उदयपुर सहित मेवाड़ के क्षेत्रों में अभी भी तेज बारिश का इंतजार है। rajasthan weather update

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी व आसपास के लगे दक्षिणी उड़ीसा, उत्तरी आंध्रप्रदेश तट के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी 48 घंटों में आगे बढ़ने व और तीव्र होकर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
इस सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 15 अगस्त से व पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना प्रबल है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों के कोटा, उदयपुर संभाग में 15 से 18 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में 15 से 21 अगस्त व बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 16 से 22 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

कैचमेंट में बारिश नहीं होने से अब सीसारमा नदी से पीछोला झील में हो रही पानी की आवक भी नाम मात्र की रह गई है। सीसारमा में पानी का बहाव एक फीट ही रह गया है। इधर मदार के दोनों तालाबों से अभी भी फतहसागर में पानी की आवक का इंतजार है। उदयपुर शहर में इस मानसून में अब तक कुल 220 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।

उदयपुर की प्रमुख झीलों की स्थिति

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version