उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक फिजियोथेरेपी चिकित्सा महाविद्यालय के नव आगन्तुक विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय के सभागार में 15 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का आगाज हुआ। Rajasthan Vidyapeeth deeksharambh Programme
कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि जीवन में सफलता, असफलता जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है। पढ़ना, सीखना जीवन की सतत् प्रक्रिया है। जीवन के अंतिम पड़ाव तक मेहनत करनी चाहिए। लक्ष्य निर्धारित, टाईम मैनेजमेंट, स्वयं के प्रति जिम्मेदार, आत्म अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे तो जीवन में कभी असफल नहीं होंगे। Rajasthan Vidyapeeth deeksharambh Programme
आज का युवा नंबरों के पिछे भाग रहा है
कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि आज का युवा नम्बरों के पिछे भाग रहा है, जीवन का उद्देश्य क्या वह भी उसे मालूम नहीं है। इसलिए जीवन में व्यवहारिक ज्ञान भी नहीं है। उन्होंने भावी डाक्टर विद्यार्थियों को कहा कि आपका पेशा मानवीय संवेदनाओं का पेशा है दवा से पहले आपकी एक मुस्कान से मरीज ठीक हो सकता है। प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र मेहता ने 15 दिवसीय प्रोग्राम की जानकारी दी। डॉ. प्रज्ञा भटट्, डॉ. विनोद नायर, डॉ. कार्तिक सुखवाल, डॉ. रोनिका सोनी, डॉ. प्रिया दाधीच, डॉ. चिराग पुर्बिया. डॉ. मानस रंजन भी मौजूद थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

