Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर : गांजे की अवैध खेती पकड़ी, 153 किलो गांजा और 1336 किलो गांजे की फसल जब्त

Udaipur police caught Illegal ganja cultivation, 153 kg ganja and 1336 kg ganja crop seized in kanodUdaipur police caught Illegal ganja cultivation, 153 kg ganja and 1336 kg ganja crop seized in kanod

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले की कानोड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऐसे खेतों पर दबिश दी, जहां पूरी खेती ही अवैध गांजे की हो रही थी। कानोड के विरया गांव में आरोपियों ने पहाड़ी क्षेत्र की आड़ में नदी पेटे में आरोपियों द्वारा गांजे की फसल बोई हुई थी। गांजे की फसल पूरी तरह से तैयार हो चुकी थी, गांजे के पौधों पर फूल, पत्ते, बीज आये हुए थे। खेत में बने कच्चे मकान की तलाशी ली तो वहां भी 15 प्लास्टिक कट्टों में करीब 153 किलो ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। Udaipur police caught Illegal ganja cultivation

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि पुलिस टीम ने खेत पर दबिश देकर गांजे की अवैध खेती करने के आरोप में पिता-पुत्र सलूंबर के लसाड़िया निवासी केशा (75) पुत्र धन्ना मीणा और राम सिंह उर्फ रामा मीणा (48) को गिरफ्तार किया है। ये दोनों गांजे की अवैध खेती के लिए विरया गांव में बने खेत के कच्चे मकान में ही रह रहे थे और वहीं गांजे की अवैध रूप से खेती कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर खेत में अवैध रूप से उगाई गयी गांजे की फसल को कटवाया। मौके से पुलिस ने 153 किलो ग्राम अवैध गांजा और 1336 किलोग्राम गांजे की फसल जब्त की है।

यह कार्रवाई एडिएसपी अंजना सुखवाल, डीएसपी राजेन्द्र सिंह जैन के नेतृत्व में कानोड़ थानेदार मुकेश चन्द्र की टीम ने की है। कार्रवाई में कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, देवी सिंह, खेमाराम, संतोष की विशेष भूमिका रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version