Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, थाने पर पथराव, आरोपी हिरासत में

udaipur rape with 8year old girl child in dabok udaipurudaipur rape with 8year old girl child in dabok udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात 8 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ है। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना जैसे ही गांव में पता चली आज सुबह इकट्ठे हुए गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के बाहर पथराव कर पुलिस वाहन के कांच तोड़ दिए और रास्ता जाम कर दिया। इधर डबोक पुलिस ने आरोपी की तलाश में रातभर दबिश दी और आज सुबह आरोपी मंदेसर निवासी रामलाल पुत्र दूदा को हिरासत में ले लिया है। udaipur rape with 8year old girl child in dabok udaipur

थाने के बाहर और पुलिस वाहन पर हुए पथराव और माहौल बिगड़ने की सूचना पर एसपी योगेश गोयल, एडिएसपी अंजना सुखवाल मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए डीएसपी, आस-पास के थानों के थानाधिकारी मय जाब्ता मौके पर तैनात हैं। लोगों की समझाइश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बीती शाम करीब 7.30 बजे बच्ची खेत की तरफ गयी थी। अक्सर मां के साथ ही खेत पर जाती है, लेकिन रविवार शाम को खेलते-खेलते अकेले ही खेत तक चली गयी। वहां आरोपी ने बच्ची को अकेला देखा, तो उसने बच्ची का मुंह दबाया और उसे जबरन पास की झाड़ियों में ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बच्ची बदहवास हालत में बमुश्किल घर पहुंची, तो उसकी बिगड़ती हालत देखकर परिजन उसे एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बच्ची का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर है।

एडि.एसपी अंजना सुखवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों ने रातभर संभावित स्थानों पर दबिश दी। आज सुबह आरोपी डबोक के मंदेसर गांव निवासी रामलाल पुत्र दूदा को पकड़ कर लिया गया है। बच्ची उपचाररत है और उसकी हालत अभी स्थिर है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया, पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर समझाइश कर रही थी कि कुछ युवकों ने थाने पर पथराव किया, ऐसे में पथराव करने वाले युवकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ भी राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version