Site iconSite icon AR Live News

प्रतापगढ़ में फिर भूंकप: 15 दिन में तीसरी बार महसूस किए झटके

Earthquakes in Pratapgarh RajasthanEarthquakes in Pratapgarh Rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले में आज 7 अगस्त 2025 को को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। खास बात यह है कि मेवाड़ को भूकंप के मामले में सुरक्षित माना जाता है उसके बावजूद इसी क्षेत्र में एक के बाद एक भूकंप आ रहे है। हालांकि तीव्रता कम होने से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन यह चिंता का विषय बन गया है। इससे पहले प्रतापगढ़ में पिछले दिनों 23 जुलाई और 27 जुलाई को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। Earthquakes in Pratapgarh Rajasthan

प्रतापगढ़ में आज सुबह आमजन की दिनचर्या आगे बढ़ती उससे पहले ही सुबह धरती कांपी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार सुबह 10 बजकर 7 मिनट 2 सैकंड पर भूकंप के झटके आए । भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। इसका केंद्र प्रतापगढ़ में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। बार-बार आ रहे भूकंप के चलते लोगों में भी डर और दहशत का माहौल है। Earthquakes in Pratapgarh Rajasthan

पिछले दिनों 23 जुलाई की रात को बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 दर्ज की गई थी और भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। उसके बाद प्रतापगढ़ जिले में 27 जुलाई की सुबह फिर भूकंप के दो हल्के झटके महसूए किए गए थे। उसकी तीव्रता  भी 3.3 रही थी।

एक के बाद एक भूकंप के झटके लगने से प्रतापगढ़ जिला प्रशासन भी चिंतित नजर आ रहा है। जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में गुरुवार सुबह 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क कर दिया है और आमजन से संयम व सावधानी बरतने की अपील की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version