Site iconSite icon AR Live News

सीआरपीएफ की गाड़ी खाई में गिरी: 3 जवानों की मौत, 5 गंभीर

crpf bus falls into ditch in udhampur jammu and kashmircrpf bus falls into ditch in udhampur jammu and kashmir

एआर लाइव न्यूज। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ;सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी हादसे का शिकार होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गयी, वहीं 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन की बस के उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय सुबह 10.30 बजे हुआ है। सूचना पर बचाव दल मौके पर पहुंचे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। crpf bus falls into ditch in udhampur jammu and kashmir

प्राथमिक जानकारी के अनुसार गाड़ी में सीआरपीएफ के जवान बैठे थे। गाड़ी सड़क से फिसलकर खड़ी ढलान से नीचे खाई में जा गिरी। तत्काल शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में मौके से तीन जवानों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि 5 की हालत काफी गंभीर है, अन्य 15 जवान घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट कर सीआरपीएफ जवानों की मृत्यु को लेकर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने कहा सीआरपीएफ कर्मियों की मृत्यु से दुखी हूं, हम राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version