Site iconSite icon AR Live News

स्कूली बच्चों को स्टेशनरी वितरित की

rajasthan samaj seva sansthan udaipur stationary distribution in ferniyo ka guda bhil basti schoolrajasthan samaj seva sansthan udaipur stationary distribution in ferniyo ka guda bhil basti school

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर ने सेवा मन से अभियान के तहत मंगलवार को बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय फेरनियों का गुड़ा-द्वितीय(भील बस्ती) में स्टेशनरी वितरित की।rajasthan samaj seva sansthan stationary distribution

संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि भील बस्ती में संचालित इस स्कूल में पढ़ाई करने वाले सभी बच्चे जरूरतमंद है। स्टेशनरी के अभाव में इनकी पढ़ाई में व्यवधान नहीं आए। इस मकसद से मंगलवार को संस्थान ने बड़गांव निवासी रमेश पालीवाल की स्मृति में उनके बेटे अंशुल पालीवाल और भूमित्र पालीवाल के सहयोग से इस स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी वितरित की ।

स्टेशनरी वितरण में युगल किशोर जोशी, प्रेमनारायण शर्मा व हर्ष शर्मा ने भी सेवाएं दी। प्रधानाध्यापक भगवती शर्मा ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की और कहां कि समय समय पर हमारे स्कूल के बच्चों को राजस्थान समाज सेवा संस्थान का जरूरत अनुसार सहयोग मिल रहा है जो कि अपने आप में सराहनीय पहल है। rajasthan samaj seva sansthan stationary distribution

जरूरमंद स्कूली बच्चों के लिए राजस्थान समाज सेवा संस्थान का स्टेशनरी वितरण सेवा मन से मन से अभियान आगे भी जारी रहेगा। संस्थान के संरक्षक दिनेश कोठारी ने बताया कि कोई भी समाजसेवी संस्थान के इस अभियान में सहयोग कर सकता है। संस्थान का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी उपलब्ध हो।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version