Site iconSite icon AR Live News

यमराज ने गुदगुदाया: बच्चों को हंसी-हंसी में दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

geetanjali hospital road safety campaign with RTO and adhar foundation, school students play skit to awaregeetanjali hospital road safety campaign with RTO and adhar foundation, school students play skit to aware

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली हॉस्पिटल, राजस्थान परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग और आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया। गीतांजली हॉस्पिटल के स्व नर्मदा देवी अग्रवाल ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक, मोबाइल सेफ्टी पर प्रस्तुतियां, डांस और गीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया। विभिन्न स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष आकर्षण यमराज की प्रस्तुति रही, जिन्होंने हास्य-व्यंग्य के माध्यम से बच्चों और युवाओं को सड़क सुरक्षा के महत्व को सरल भाषा में समझाया। geetanjali hospital road safety campaign with RTO and adhar foundation, school students play skit to aware

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेवाड़ पूर्व राजघराने की सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़ सहित विशिष्ठ अतिथि बॉलीवुड मर्डरबाद फिल्म के हीरो नकुल रोशन साहदेव, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एकार्थ पुरोहित, आरटीओ ज्ञानदेव विश्वकर्मा, डीटीओ नितिन बोहरा, आधार फाउंडेशन के नारायण चौधरी, प्रीती पामेचा, निजी स्कूल चेयरपर्सन अलका शर्मा, डायरेक्टर दीपक शर्मा, प्रिंसिपल पूनम राठौड़, गीतांजली हॉस्पिटल के डीजीएम मार्केटिंग कल्पेश चंद रजबार ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान गीतांजली हॉस्पिटल के लैब डायरेक्टर डॉ.आशीष शर्मा ने ट्रॉमा के प्राथमिक उपचार और गोल्डन ऑवर की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी और गीतांजली हॉस्पिटल में उपलब्ध ट्रॉमा सुविधाओं से अवगत करवाया और सभी बच्चों को 112 इमरजेंसी नंबर याद करवाया। कार्यक्रम में गुड समेरिटन अवॉर्ड्स के माध्यम से उन जागरूक नागरिकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता कर मानवता का परिचय दिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version