Site iconSite icon AR Live News

उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीख की हुई घोषणा

by-election result of 5 assembly seats in four statesby-election result of 5 assembly seats in four states

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। आगामी 9 सितंबर को उप राष्ट्रपति चुनाव होगा। कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने से इस पद के लिए चुनाव हो रहे है। vice president election

घोषित चुनाव कार्यक्रम अनुसार 21 अगस्त तक उपराष्ट्रपति के पद के लिए नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 25 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 9 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। vice president election

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इसी साल 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति का इस्तीफा मंजूर कर लिया। धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 कों पूरा हो रहा था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version