Site iconSite icon AR Live News

उत्तर भारत की पहली जिंक फुटबॉल गर्ल्स एकेडमी का शुभारंभ

Hindustan Zinc and AIFF launch India's Premier Girls Football Academy -Hindustan Zinc and AIFF launch India's Premier Girls Football Academy -

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वेदांता समूह के हिंदुस्तान जिंक की ओर से ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के साझे में गुरूवार 31 जुलाई को उत्तर भारत की पहली जिंक फुटबॉल गर्ल्स एकेडमी का शुभारंभ हुआ है। जावर माइंस में शुरू हुई इस टेक्नोलॉजी आधारित फुटबॉल गर्ल्स रेजीडेंशियल एकेडमी के लिए हिंदुस्तान जिंक और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) में एग्रीमेंट हुआ। एआईएफएफ जिंक फुटबॉल एकेडमी को कोचिंग संबंधी तकनीकी और रणनीतिक सपोर्ट प्रदान करेगा। पहले बैच में 20 बालिकाएं अंडर-15 होंगी। Zinc Football Girls Academy : Hindustan Zinc and AIFF launch India’s Premier Girls Football Academy

एकेडमी के शुभारंभ अवसर पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान स्वीटी देवी, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष कल्याण चौबे, पूर्व राजघराने की सदस्य निवृति कुमारी मेवाड़, सलूबंर कलेक्टर अवधेश मीणा, राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव दिलीप सिंह शेखावत, हिन्दुस्तान जिंक के सीओओ किशोर कुमार एस, सीएचआरओ मुनिश वासुदेवा, वेदांता की सीएसआर हेड अनुपम निधि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर हिन्दुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि बालिकाओं के लिए एक प्रमुख आवासीय फुटबॉल अकादमी से हिन्दुस्तान जिंक का महिलाओं को सशक्त बनाने में एक और मजबूत कदम है। हमारा उद्धेश्य समग्र विकास के अवसर देने की ओर है, जिससे युवा लड़कियों को कल के लिए आत्मविश्वासी और आगे बढ़ने में सक्षम बनाया जा सके। इस अकादमी का उद्देश्य केवल फुटबॉल प्रतिभा को विकसित करना ही नहीं है, यह आने वाले कल के आत्मविश्वासी, मजबूत युवाओं को अवसर और आकार देना है। यह अकादमी हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआर कार्यक्रम के तहत बुनियादी स्तर पर फुटबॉल क्रांति की पहल है। फुटबॉल एकेडमी के लॉन्च पर बोले ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष:-

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने बताया कि हिंदुस्तान जिंक के साथ हुई पार्टनरशिप के तहत एआईएफएफ परिचालन दिशा-निर्देश और तकनीकी सहायता प्रदान करेगा, बेस्ट प्रेक्टिसेज को साझा करेगा, कोच और खिलाड़ियों की क्षमता निर्माण में सहायता करेगा। कल्याण चौबे ने राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन को सुझाव दिया कि प्रदेश वे प्रदेश में फुटबॉल कोचिंग एजुकेशन पर भी फोकस करें। फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रह चुके लोगों को तलाशकर उन्हें अपडेट कर कोचिंग के लिए एजुकेट और ट्रेंड करें। कल्याण चौबे ने उम्मीद जताई कि अगले 5 वर्षों में जिंक फुटबॉल एकेडमी की खिलाड़ी भारतीय महिला फुटबॉल टीम का हिस्सा होंगी और इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रोशन करेंगी।

हिन्दुस्तान जिंक के सीओओ किशोर कुमार एस ने बताया कि एकेडमी की पहली अंडर-15 टीम में 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें 5 बच्चियां तो जावरमाइंस की ही हैं, अन्य खिलाड़ी राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के रूरल इलाकों से संबंधित हैं। आने वाले एक से डेढ़ वर्ष में एकेडमी में महिला खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 60 करने की योजना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी एकेडमी के जरिए भविष्य के बेहतर बना सकें। एकेडमी पूरी तरह से सुसज्जित आवासीय छात्रावास है। यह कार्यक्रम इन बच्चों को पेशेवर फुटबॉलर बनने के लिए सभी अवसर और सही मार्गदर्शन प्रदान करेगा, साथ ही उनकी औपचारिक शिक्षा का भी ध्यान रखेगा।

वेदांता की सीएसआर हेड अनुपम निधि ने बताया कि जिंक फुटबॉल अकादमी 3 फीफा क्वालिटी टर्फ और प्रशिक्षण व अभ्यास के लिए 7वी7 आकार के प्राकृतिक घास के मैदान से भी सुसज्जित है, जिसमें टीम डगआउट भी हैं। इसके अतिरिक्त, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट जैसे मनोरंजक खेलों के लिए एक मल्टी-स्पोर्ट ग्राउंड भी है। फुटबॉल प्रशिक्षण के हर पहलू का ध्यान रखने के लिए उच्च योग्य और लाइसेंस प्राप्त कोच टीम को नियुक्त किया है।

जिंक फुटबॉल अकादमी और जिंक फुटबॉल स्कूल्स में एफ-क्यूब ट्रेनिंग एंड असेसमेंट टेक्नोलॉजी के माध्यम से खिलाड़ियों का लगातार मूल्यांकन, निगरानी और विश्लेषण किया जाता है। यह कौशल, पोषण, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और मानसिक विकास जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों को भी ध्यान में रखता है।

हिन्दुस्तान जिंक़ ने देश में जमीनी स्तर पर फुटबॉल विकसित करने के लिए भारत के प्रमुख फुटबॉल विकास संगठनों में से एक द फुटबॉल लिंक के साथ साझेदारी की है। वर्ष 1976 में राजस्थान के जावर में हिन्दुस्तान जिंक़ द्वारा फुटबॉल स्टेडियम की स्थापना की और पिछले 40 वर्षों से लगातार जावर स्टेडियम में राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। कंपनी ने 2017 में जावर माइंस में युवा खिलाड़ियों के लिए पहली फुटबॉल एकेडमी की शुरूआत की थी। एकेडमी के खिलाड़ियों के सफल प्रदर्शन के बाद महिला फुटबॉल एकेडमी शुरू की गयी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version