Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान: कहीं बाढ़ आ रही है,कहीं तेज बारिश का इंतजार

Flood situation in many places in RajasthanFlood situation in many places in Rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में कहीं बाढ़ आ रही है तो दूसरी तरफ कहीं तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई भागों में भारी बारिश हुई। दूसरी तरफ उदयपुर संभाग में अत्यंत भारी बारिश के मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद अधिकांश क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में लोग तेज बारिश का इंतजार ही करते रह गए। प्रदेश के कई जिलों में भारी और अत्यंत भारी बारिश से किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। Heavy rain in many places in Rajasthan

पिछले 24 घंटों में राजस्थान में टोंक के माशी बांध 170 मिलीमीटर यानी करीब सात इंच बारिश हुई। जयपुर के शाहपुरा में 156 मिलीमीटर, मामतोली कलान में 130,चंदवास 120, मारू की ढाणी 97, संगवाला 85, जमवारामगढ़ 73 और माधोराजपुरा में 70 मिलीमीटर बारिश हुई। भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में 124, सीकर पाटन में 165, टोंक पिपलू 138, कोटपुतली 118, टसकोला 108 मिलीमीटर बारिश हुई। Heavy rain in many places in Rajasthan

भारी और अत्यंत भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति और नदी नालों के उफान पर आने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में राजस्थान के प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय भूमिका निभा रही है। टोंक जिले के दतवास थाना क्षेत्र में डील नदी के बहाव में फंसे तीन परिवारों के 11 सदस्यों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। धोलपुर,करौली और सवाईमाधोपुर जिलों में चंबल नदी प्रभावित क्षेत्रों में 98 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जल भराव से आमजन पूरी तरह से प्रभावित नजर आ रहा है। नदी नाले उफान पर आने से कई क्षेत्रों का आपस में सीधा संपर्क कटने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। सड़के भी पूरी तरह से जलमग्न हो जाने से वाहनों की आवाजाही भी बंद होने से परिवहन व्यवस्था भी बाढ़ से प्रभावित हो चुकी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version