Site iconSite icon AR Live News

डिजीटल अरेस्ट कर वृद्धा से 80 लाख ठगने के मामले में मुख्य खाताधारक गिरफ्तार

rajasthan cyber crime police arrest main account holder from west bengal in digital arrest caserajasthan cyber crime police arrest main account holder from west bengal in digital arrest case

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अजमेर में 82 वर्षीय वृद्धा को डिजीटल अरेस्ट कर 80 लाख ठगने के मामले में पुलिस विभाग की साइबर क्राइम टीम ने मुख्य खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आठ महीने पहले खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर वृद्धा को गिरफ्तारी का डर दिखाकर 80 लाख रूपए ठग लिए थे। rajasthan cyber crime police arrest main account holder from west bengal in digital arrest case

एसपी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि श्चिम बंगाल के धूलिया हावड़ा निवासी सोवन मंडल पुत्र संतोष (30) को गिरफ्तार किया है। यह सनसनीखेज घटना 23 नवंबर से 30 नवंबर 2024 के बीच हुई थी। ठगों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए महिला से संपर्क साधा और खुद को मुंबई साइबर क्राइम का अधिकारी बताया। उन्होंने महिला को डिजिटल रूप से गिरफ्तार होने का झांसा दिया और कानून की कार्रवाई से बचने के नाम पर उनसे 80 लाख रूपए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

यह प्रकरण अजमेर में दर्ज होने के बाद इसे साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन राजस्थान, जयपुर को हस्तांतरित कर दिया गया था। साइबर थाने की विशेष टीम ने ठगी गई राशि के लेन-देन का गहन विश्लेषण किया। जांच में पाया गया कि ठगी की गई पूरी 80 लाख की राशि एक ही बैंक खाते में स्थानांतरित की गई थी। यह खाता पश्चिम बंगाल के धूलिया हावड़ा निवासी सोवन मंडल पुत्र संतोष (30) का था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोवन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

जांच में खुलासा हुआ है कि सोवन मंडल के खाते से यह ₹80 लाख की राशि आगे 150 से अधिक अन्य खातों में ट्रांसफर की गई थी। सभी संदिग्ध खाताधारकों की पहचान की जा रही है। विश्लेषण से यह भी सामने आया है कि ठगी की गई रकम को विभिन्न खातों से होते हुए नकद निकासी के माध्यम से यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी में बदला जा रहा थाए जिससे पैसे को ट्रैक करना मुश्किल हो जाए।

इस मामले में पहले भी 18 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन गिरफ्तारियों से 13 लाख नकद, 27 मोबाइल फोन, 43 डेबिट कार्ड, 19 पासबुक, विभिन्न बैंकों की 15 चेकबुक, 16 सिम कार्ड, 13 पैन कार्ड/आधार कार्ड, 1 लैपटॉप और 1 स्विफ्ट वीडीआई कार बरामद की गई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version